फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ऑल वेदर रोड का काम किया जाएगा ठप

ऑल वेदर रोड का काम किया जाएगा ठप

Tue, 04 Jun 2019 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड का काम किया जाएगा ठप
उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल क्षेत्र में ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के विरोध में आंदोलन कर रहे मजदूरों का धरना प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने कंपनी व प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष जताया। उन्होंने जल्द ही मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 8 जून से ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य बंद कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डुंडा ब्लॉक के ब्रह्मखाल क्षेत्र में चल रहे ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य में लगे मजदूरों द्वारा रानी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विगत 19 मई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मजदूरों का कहना है कि कंपनी द्वारा उन्हें आज तक ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया है, जिससे कंपनी के पदाधिकारी अपनी मनमर्जी से किसी भी मजदूर को बिना नोटिस दिए ही नौकरी से निकाल देते हैं। वहीं कंपनी ने अभी तक बढ़े हुए वेतनमान व ओवर टाइम का भी भुगतान नहीं किया है, जिसके चलते मजदूरों को भारी मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान को लेकर कई बार कंपनी के अधिकारियों से गुहार लगाई गई है, लेकिन उनके द्वारा मजदूरों के हितों में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके चलते मजदूरों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है, लेकिन आंदोलन के 17 दिन बीतने के बाद भी कंपनी तो दूर शासन प्रशासन ने भी मजदूरों की कोई सुध नहीं ली है। ज्ञापन देने वालो में मुनेंद्र कोठारी, प्रीतम सिंह, कमला राम, मोहन चंद्र, प्रेम लाल, मुकेश चंद्र, सुनील कुमार, अमीर चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed