फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   रोमांचक दौर में पहुंची जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

रोमांचक दौर में पहुंची जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

Mon, 03 Jun 2019 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
रोमांचक दौर में पहुंची जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
उत्तरकाशी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। मिश्रित युगल में शुभम व दीपिका तथा अमित मोहन एवं नीलम की जोड़ी ने फाइनल में जगह पक्की की, जबकि पुरुष डबल्स के क्वाटर फाइनल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

केदारघाट स्थित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जनपद स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार शाम को मिश्रित युगल के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में शुभम व दीपिका ने आकाश व शिवानी को 21-14 व 21-10 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अमित मोहन व नीलम की जोड़ी ने माधव जोशी एवं मनीषा मखीजा को कड़े मुकाबले में 21-18, 18-21 व 21-10 से हराकर फाइनल में पहुंची। पुरुष युगल के पहले क्वाटर फाइनल में सूर्यप्रकाश एवं शिवम ने अमित मोहन व अनित मोहन को 21-17 व 21-15 से हराया। दूसरे क्वाटर फाइनल में एसडीएम देवेंद्र नेगी व जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी की जोड़ी ने गौरव चौहान व लकी को 21-16 व 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वाटर फाइनल में विपिन कुड़ियाल व संतोष सकलानी ने शुभम भंडारी व श्रेयस बर्थवाल को 27-25 व 21-18 तथा चौथे मैच में अनिल पुरी व माधव जोशी ने महेश बहुगुणा एवं माधवेंद्र रावत को 21-8, 18-21 व 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed