{"_id":"5cf404d9bdec22072c332f95","slug":"155949589419-utter-kashi-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुई जंगलों की आग शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुई जंगलों की आग शांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार रात और रविवार दोपहर बाद हुई बारिश के साथ ही जनपद के मौसम ने करवट बदल ली है। बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट से जंगलों की आग भी काफी हद तक नियंत्रण में आ गई है, जिससे वन और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को कुछ राहत मिली है।
बीते कुछ दिनों से जिले का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, जिससे चिन्यालीसौड़, डुंडा, बड़कोट व पुरोला क्षेत्र के जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही थीं। बीते पांच दिन के भीतर ही आग लगने की करीब तीन दर्जन से अधिक घटनाओं में जिले का लगभग 60 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो गया। शनिवार को ही टौंस वन प्रभाग की पुरोला व सिंगतूर रेंज स्थित जरमोला, खरसाड़ी, रिंगाली, चालनी, सिगांई, रिखनाल, रतेड़ी, हुडोली, चंदेली आदि क्षेत्रों के जंगलों में आग लगी, जिन पर काबू पाने के लिए रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी दिनभर दौड़ लगाते रहे। उधर, चिन्यालीसौड़ के दिवारीखोल बीट के जंगलों में लगी आग के कारण पगारी तोक में रजबीर लाल, खदाड़ा गांव में रघुवीर सिंह की छान जल गई। आग पर काबू पाने के लिए डीएफओ संदीप कुमार के नेतृत्व में दर्जनों वन कर्मी जुटे रहे। हालांकि शनिवार रात और फिर रविवार शाम को जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से काफी हद तक आग बुझ गई।