फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शिक्षकों के माफी मांगने पर खुले स्कूल के ताले

शिक्षकों के माफी मांगने पर खुले स्कूल के ताले

Thu, 25 Apr 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के माफी मांगने पर खुले स्कूल के ताले
नौगांव (उत्तरकाशी)। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के गांव पहुंचने और विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिका द्वारा लिखित रूप से गलती स्वीकारने पर आखिरकार एक हफ्ते बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढुइंक के ताले खुल गए। शिक्षकों ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने का भरोसा दिलाया है, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

ढुइंक गांव के बेसिक स्कूल में तैनात शिक्षकों के बारी-बारी से ड्यूटी देने और कई दिनों तक नदारद रहने से शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही थी। इससे गुस्साए अभिभावकों ने विद्यालय पर ताले जड़कर बच्चों को घर बैठा लिया था, जिससे विद्यालय में बीते 19 अप्रैल से पठन पाठन ठप पड़ा था। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होने तक तालाबंदी नहीं खोलने का एलान किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी आरवी सिंह, ब्लाक समन्वयक चरण रावत एवं शीशपाल चौहान गांव पहुंचे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कोठारी और शिक्षिका अल्पना ने लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकारी और भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होने का भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण माने और विद्यालय में पड़े ताले खोले गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह खिलवाड़ किया गया, तो वे अपने बच्चों की टीसी कटवाकर अन्य विद्यालय में प्रवेश दिलाने को मजबूर होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी आरवी सिंह ने स्वीकारा कि शिक्षकों ने अपनी गलती स्वीकारी है। इस मामले को लेकर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। इस संबंध में वहीं से अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed