फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कार दुर्घटना में गर्भवती महिला समेत तीन घायल

कार दुर्घटना में गर्भवती महिला समेत तीन घायल

Tue, 23 Apr 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना में गर्भवती महिला समेत तीन घायल
चिन्यालीसौड़। बड़ेथी-बनचौरा मोटर मार्ग के दिवारीखोल क्षेत्र में हुई कार दुर्घटना में एक गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ऐंडी बसाणगांव टिहरी निवासी भारती देवी पत्नी संतोष सिंह मंगलवार को अपने परिजनों के साथ मायके रिखाणगांव बनचौरा आ रही थी। शाम करीब चार बजे उनकी कार दिवारीखोल कि पास अनियंत्रित होकर करीब 12 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। वाहन में गर्भवती भारती देवी के साथ ही उसका तीन साल का बेटा आइल, जेठ भरोसा पंवार सवार थे, जबकि डा. प्रेम सिंह वाहन चला रहे थे। हादसे में आइल को कोई चोट नहीं आई, जबकि शेष तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गर्भवती भारती के पैर की हड्डी टूटने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी के डा. विनोद कुकरेती ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed