फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर

चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर

Mon, 22 Apr 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर
उत्तरकाशी। आगामी सात मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला सभागार में बैठक हुई, जिसमें डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागों को बुनियादी व्यवस्थाएं चौक चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान बढ़ने वाले ट्रैफिक के दबाव पर चर्चा करते हुए डीएम ने गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे सहित तमाम महत्वपूर्ण मोटर मार्गों को दुरुस्त करने के आदेश दिए। सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए तमाम भूस्खलन जोन पर सुरक्षा इंतजाम करने को कहा। साथ ही मार्ग बाधित होने की स्थिति पर 1077 पर कॉल करके लगातार अपडेट देने के निर्देश दिए। ट्रैफिक जाम व दुर्घटना की स्थिति से बचने के लिए उन्होंने सघन चेकिंग अभियान चलाने के भी आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित पूरे यात्रा मार्ग में शौचालय व पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed