फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   डामटा से बड़कोट के बीच बदहाल हुआ यमुनोत्री हाईवे

डामटा से बड़कोट के बीच बदहाल हुआ यमुनोत्री हाईवे

Mon, 15 Apr 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
डामटा से बड़कोट के बीच बदहाल हुआ यमुनोत्री हाईवे
नौगांव। डामटा से बड़कोट के बीच यमुनोत्री हाईवे बदहाल होने से स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नौगांव से बड़कोट के बीच दस किमी हिस्से में सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं। डामटा से बड़कोट के बीच कई जगह एनएच की ओर से सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इसका मलबा हाईवे के किनारे जस का तस छोड़ा गया है, जिससे यहां यातायात प्रभावित होने के साथ ही हादसों का खतरा बना हुआ है। साथ ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही से उड़ती धूल से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते हाईवे दुरुस्त नहीं किया गया तो यात्रा प्रभावित होगी। एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि इस माह के अंत तक सड़क पर बने गड्ढों को भरकर हाईवे दुरुस्त करा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed