फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए महाविद्यालय में किया ईको क्लब का गठन

पर्यावरण संरक्षण के लिए महाविद्यालय में किया ईको क्लब का गठन

Fri, 12 Apr 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए महाविद्यालय में किया ईको क्लब का गठन
बड़कोट। पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए राजकीय महाविद्यालय में ईको क्लब का गठन किया गया। इसमें डा. जगदीश चंद्र रस्तोगी को कार्यक्रम अधिकारी तथा डा. सीमा, डा. विजय बहुगुणा, अखिलेश नेगी और छात्रसंघ पदाधिकारियों समेत 34 छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी प्राचार्य डा. एके तिवारी ने सभी लोगों को ईको क्लब के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वर्षा ऋतु के दौरान सेब, नाशपाती आदि फलदार पौधे रोपे जाएंगे। वहीं उद्यान एवं वन विभाग के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में फुलवारी भी तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त हरेला पर्व एवं श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर भी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर जगदीश चंद्र रस्तोगी ने बताया कि बीते 10 अप्रैल को महाविद्यालय में ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसका परिणाम जल्द ही घोषित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed