फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   व्यवस्थित एवं भयमुक्त मतदान की तैयारी

व्यवस्थित एवं भयमुक्त मतदान की तैयारी

Wed, 10 Apr 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
व्यवस्थित एवं भयमुक्त मतदान की तैयारी
उत्तरकाशी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में बनाए गए कुल 531 पोलिंग बूथों पर 2124 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई हैं, जिसमें 1-1 पीठासीन और 3-3 मतदान अधिकारी शामिल हैं। 55 पोलिंग पार्टियों में 220 मतदान कार्मिक रिजर्व रखे गए हैं। इनके अलावा चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने और व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के लिए 15 जोनल मजिस्ट्रेट और 138 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कुल 2497 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो एएसपी, दो पुलिस उपाधीक्षक, 5 इंस्पैक्टर, 72 एसआई, 30 हेड कांस्टेबल, 562 कांस्टेबल, 450 पीआरडी जवान, 225 उत्तराखंड होमगार्ड एवं 550 हिमाचल प्रदेश होमगार्ड, 10 रेंजर एवं डिप्टी रेंजर, 75 वन दरोगा, 78 वन आरक्षी, 23 फायर सर्विस एवं 18 एसडीआरएफ के जवानों के साथ ही पीएसी व सीआईएसएफ की एक-एक कंपनी तथा आईटीबीपी की एक कंपनी और दो प्लाटून ड्यूटी पर लगाई गई हैं। जिले में कुल 2432 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed