फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   संवेदनशील श्रेणी में हैं जिले के 40 पोलिंग बूथ

संवेदनशील श्रेणी में हैं जिले के 40 पोलिंग बूथ

Wed, 10 Apr 2019 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवेदनशील श्रेणी में हैं जिले के 40 पोलिंग बूथ
उत्तरकाशी। अपराध के लिहाज से शांत सीमांत जनपद में यूं तो कोई संवेदनशील बूथ नहीं है, लेकिन बीते सालों में हुए मतदान के दौरान औसत से कहीं ज्यादा मतदान और प्रत्याशी विशेष के पक्ष में अधिक वोट पड़ने के कारण पांच पोलिंग बूथ को संवेदनशील बूथ के रूप में चिह्नित किया है। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राइंका बरनाली और प्राथमिक विद्यालय राला, फिताड़ी एवं सेमलसारी तथा यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में बीफ नारायणपुरी पोलिंग बूथ पर बीते चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था और इसमें भी एक ही प्रत्याशी के पक्ष में 75 फीसदी से अधिक वोट पड़े थे। इस कारण इन पांचों बूथों को संवेदनशील बूथ घोषित किया गया है। इनके अलावा सड़क मार्ग से छह किमी से अधिक पैदल दूरी वाले 35 पोलिंग बूथ को भी संवेदनशील घोषित कर यहां मतदान पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed