फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   रैली निकालकर ग्रामीणों को किया मतदान करने के लिए प्रेरित

रैली निकालकर ग्रामीणों को किया मतदान करने के लिए प्रेरित

Tue, 09 Apr 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर ग्रामीणों को किया मतदान करने के लिए प्रेरित
उत्तरकाशी। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत बड़ेथी गांव में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसके तहत युवतियों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को लोकतंत्र व उनके मताधिकार की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने निर्भीक होकर शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ेथी गांव स्थित पंचायत चौक से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया, जिसमें पॉलीटेक्निक केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों ने पोस्टर-बैनर लेकर गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों खासकर महिलाओं को लोकतंत्र व उनके मताधिकार की जानकारी दी। साथ ही उनसे बिना किसी डर व लालच के शतप्रतिशत मतदान करने की अपील भी की। हिमालय पर्यावरण जड़ीबूटी एग्रो संस्थान (जाड़ी) के सचिव द्वारिका सेमवाल ने कहा कि केवल लोकतंत्र में ही जनता को अपने पसंद के नेता व सरकार चुनने का अधिकार होता है। उन्होंने बताया कि चुनावों में मतदान के लिए पहली बार वीवीपैट मशीन का प्रयोग हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने निष्पक्ष व निर्भय होकर शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर मनीषा, अंजू देवी, विनीता देवी, सपना, सुचिता, हिमानी, नीतू, राधा, कल्पना, अमीषा, करिशमा, राखी राणा, विजय नौटियाल, केदार राणा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसका सभी लोगों को जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए। मैं किसी भी भ्रामक प्रचार, डर व लालच में आए बिना अपने मतदाधिकार का प्रयोग करुंगी। साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी 11 अप्रैल को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाली, 18 वर्षीय ग्रामीण, बड़ेथी गांव।

मैं पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रही हूं। इसलिए मैं ऐसे प्रत्याशी को वोट दूंगी जो युवाओं की शिक्षा, रोजगार व महिला सुरक्षा के साथ ही गांवों के विकास को लेकर ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करेगा।
नेहा, 18 वर्षीय ग्रामीण, बड़ेथी गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed