{"_id":"5caa2722bdec2213ec6231e4","slug":"155465508716-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किमी पैदल चलने को मजबूर हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह किमी पैदल चलने को मजबूर हैं ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। सड़क से छह किमी की दुर्गम पैदल दूरी पर स्थित भौंती गांव के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लिए स्वीकृत सड़क पर अभी तक काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और सरकार से गांव के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
भौंती गांव सड़क से छह किमी दूर है। करीब छह सौ आबादी वाले गांव में सड़क के अभाव में ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू उपयोग की वस्तुएं गांव तक पहुंचाने में ग्रामीणों को भारी ढुलान भाड़ा चुकाना पड़ता है। यहां सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं और बीमारों के लिए है। तबियत बिगड़ने पर उन्हें चारपाई पर लिटा कर छह किमी दूर सड़क तक लाना पड़ता है। प्रधान दर्शनी नेगी ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांव के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन यह अभी तक फाइलों में कैद है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र समस्या के निराकरण की मांग की है।