फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ग्रामीणों ने ली निर्भीक होकर शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ

ग्रामीणों ने ली निर्भीक होकर शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ

Sun, 31 Mar 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ली निर्भीक होकर शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ
उत्तरकाशी। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत डुंडा ब्लॉक के चिणाखोली गांव में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को उनके मताधिकार के महत्व के साथ ही ईवीएम व वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन

रविवार को चिणाखोली गांव के पंचायत चौक में गांव की सबसे बुजुर्ग महिला वोटर भामा देवी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के सचिव द्वारिका सेमवाल ने ग्रामीणों को लोकतंत्र एवं उनके मताधिकार के महत्व की जानकारी दी। कई बार लोग नेताओं के डर, लालच व भ्रामक प्रचार में फंसकर गलत प्रत्याशी को वोट दे देते हैं। जिस कारण गलत लोग जनप्रतिनिधि बनकर लोकतंत्र व देश के लिए खतरा बन जाते हैं। ऐसे में यह सभी वोटरों की जिम्मेदारी बनती है कि वह निर्भीक होकर समझदारी से मतदान करें।
विज्ञापन

इस दौरान रेणुका समिति के अध्यक्ष संदीप उनियाल ने ग्रामीणों को ईवीएम व वीवीपैट मशीन के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनावों में मतदान के लिए पहली बार वीवीपैट मशीन का प्रयोग हो रहा है। ताकि मतदाता को यह पता चल सके कि वोट उसी प्रत्याशी को पड़ा है, जिसे उसने दिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने निष्पक्ष व निर्भय होकर शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर पिंगला देवी, सुलोचना देवी, रामपति रतूड़ी, जमुना देवी, सुंदरा देवी, मंजू देवी, प्रकाशी देवी, पवना देवी, गीता राणा, असाड़ी देवी, मधु देवी, पुष्पा देवी, मीमा देवी, कंचन, शिवानी, चिरंजीव सिंह रजवार, महावीर सिंह राणा, विनोद लाल, सतीष, चैन सिंह, राधे उनियाल, आलोक बिजल्वाण, राखी राणा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर चुनाव में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी गांव में पहुंचकर विकास आदि तमाम वादे करते हैं। लेकिन दशकों बाद भी गांव में पेयजल, जंगली जानवरों के आतंक आदि कई समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। हालांकि ग्रामीणों के मन में आज भी लोकतंत्र के प्रति वही आस्था कायम है। हमें उम्मीद है कि हमारा चुना गया सांसद व सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं ग्रामीणों की आर्थिकी बढ़ाने आदि मुद्दों के लिए ठोस कार्य करेंगे।

प्रेमा देवी, 75 वर्षीय ग्रामीण, चिणाखोली गांव।
कोट:
मैं पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रही हूं। इसलिए मैं ऐसे प्रत्याशी को वोट दूंगी जो युवाओं की शिक्षा, रोजगार व महिला सुरक्षा के साथ ही गांवों के विकास को लेकर ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करेगा। इसके लिए प्रत्याशियों के घोषणापत्र का समझदारी से अध्ययन करना पड़ेगा।पूनम राणा, 18 वर्षीय ग्रामीण, चिणाखोली गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed