{"_id":"5ca0e7ebbdec22145e4820f4","slug":"155404908417-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान चिकित्सकों ने छात्राओं को किशोरावस्था में आने वाले बदलावों से होनी वाली समस्याया और इसके समाधान भी बताए।
राजकीय बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की डा.कुसुम नौटियाल, डा.बसु सैनी एवं डा.अर्चना मोहन ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। रेडक्रॉस के समन्वयक जुगल किशोर ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया। प्रताप सिंह बिष्ट ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयर पर्सन अजय पुरी ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए छात्राओं से कार्यक्रम में मिली जानकारियों को अन्य लोगों से भी साझा करने को कहा। इस मौके पर शैलेंद्र नौटियाल, नागेंद्र थपलियाल, उमेश बहुगुणा, नागेश नौटियाल, विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा दत्ता तथा कार्यक्रम अधिकारी संतोष पंवार, अरुणा सेमवाल आदि ने भी छात्राओं को जानकारी दीं। इस मौके पर छात्राओं को सेनेटरी नैपकीन वितरित किए गए।