बड़कोट। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पौंटी में पंचायत राज विभाग के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्रों के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरुक किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सीएल राही ने बालिकाओं के अधिकार व सरकार की तरफ से उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद डोभाल ने सभी लोगों से बेटा-बेटी के बीच भेदभाव नहीं करने की अपील की। कार्यक्रम में उर्मिला ठाकुर, शशि बिष्ट, जयवीरी देवी, बिलासपुर देवी, फूलमाला देवी, सरोज, रुकमणी, रीना, सुनीता, रजनी, रामकली, ममता आदि मौजूद रहे।