फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   एनएसएस शिविरों में श्रमदान एवं जागरुकता अभियान में जुटे छात्र-छात्राएं

एनएसएस शिविरों में श्रमदान एवं जागरुकता अभियान में जुटे छात्र-छात्राएं

Mon, 25 Mar 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस शिविरों में श्रमदान एवं जागरुकता अभियान में जुटे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
पुरोला/बड़कोट। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में स्वयं सेवी छात्र-छात्र्ओं ने जागरूकता अभियान चलाया । सरस्वती विद्या मंदिर पुरोला का शिविर सुकडाला और राजकीय बालिका इंटर कालेज बड़कोट की छात्राओं का शिविर कृष्णा गांव में आयोजित किया जा रहा है।

बीते रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पुरोला का एनएसएस शिविर सुकडाला गांव में शुरू हुआ। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रधान बचन लाल ने ग्रामीणों की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रधानाचार्य एपी जखमोला ने शिविर की कार्ययोजना प्रस्तुत की। सोमवार को छात्रों ने गांव के ऊबड़-खाबड़ रास्ते की मरम्मत की। छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या निषेध पर जागरूकता अभियान चलाया। शिविर में 40 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर प्रद्युमन गैरोला, अजय सिंह, मारकंडेय गैरोला आदि अनेक लोग मौजूद रहे। उधर राजकीय बालिका इंटर कालेज बड़कोट का एनएसएस शिविर कृष्णा गांव में शुरू हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी विनीता डिमरी ने बताया कि शिविर के दौरान छात्राओं को ग्रामीण जीवनशैली एवं गांव की समस्याओं की जानकारी दी जाएगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य शोभना थापा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं के भीतर नेतृत्व, आपसी सहयोग व समाजसेवा जैसे गुणों का विकास होता है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान जोगड़ी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed