फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मौसम की बेरुखी के बीच प्रदेश के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर मतदान कराना चुनौती

मौसम की बेरुखी के बीच प्रदेश के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर मतदान कराना चुनौती

Mon, 25 Mar 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
मौसम की बेरुखी के बीच प्रदेश के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर मतदान कराना चुनौती

विज्ञापन
उत्तरकाशी। चुनावी इतिहास में पहली बार पोलिंग बूथ के तौर पर चुना गया गंगोत्री धाम, इस बार प्रदेश के सबसे ऊंचाई पर स्थित पोलिंग बूथों में शुमार है। गंगोत्री धाम में बुनियादी संसाधनों का अभाव तो है ही साथ ही पल-पल बिगड़ते मौसम के कारण भी कई दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए 11 अप्रैल को यहां मतदान कराना चुनौतीपूर्ण है।
चुनाव आयोग ने पहली बार गंगोत्री धाम स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में मतदान केंद्र बनाया है। जहां 133 पुरुषों व 8 महिलाओं सहित कुल 141 साधु संत अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बीते चुनावों में गंगोत्री धाम में निवास करने वाले साधु-संत एवं अन्य लोगों को वोट डालने के लिए करीब तीस किमी दूर मुखबा, धराली व हर्षिल आना पड़ता था। वर्तमान हालात में समुद्र तल से 3415 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री धाम में इस वक्त भारी बर्फ जमा है। जबकि धराली से आगे गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह बर्फ और पाला जमा होने के कारण यातायात भी जोखिम भरा है। यहां आजकल भी रोजाना बर्फबारी होने से हालात और भी विकट हो गए हैं।
विज्ञापन

कपाट बंद होने के बाद से ही धाम में विद्युत, दूरसंचार व पेयजल जैसे बुनियादी संसाधन भी ठप पड़े हुए हैं। ऐसे में मतदान कर्मचारियों के लिए इस स्थान तक पहुंचकर मतदान कराना चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है। गंगोत्री धाम में निवास कर रहे स्वामी राजाराम दास ने बताया कि चुनाव आयोग ने धाम में पोलिंग बूथ बनाकर सराहनीय कदम उठाया है। इससे साधु संतों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सहूलियत मिलेगी, हालांकि धाम के मौजूदा हालातों को देखते हुए मतदान अधिकारियों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। सबसे अधिक परेशानी दूरसंचार व विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
गंगोत्री धाम में सुगम व सफलतापूर्वक मतदान कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बर्फबारी के दौरान गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू रखने के लिए बीआरओ कर्मचारियों को जगह-जगह तैनात किया गया है। वहीं विद्युत, दूरसंचार एवं पेयजल व्यवस्था को भी बहाल करने के निर्देश दे दिए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए मतदान कर्मियों को सेटेलाइट फोन, कृत्रिम प्रकाश आदि संसाधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं।
देवेंद्र नेगी, एसडीएम भटवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed