{"_id":"5c9902acbdec2213e3054b1c","slug":"155353164915-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बर्फबारी के साथ फिर लौटी कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बर्फबारी के साथ फिर लौटी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। निचली घाटियों में रिमझिम बारिश के साथ ही यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी के चलते तापमान में जबर्दस्त गिरावट के चलते एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
बीते कुछ दिनों से चटक धूप के साथ गर्मी का अहसास बढ़ गया था। तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। सोमवार सुबह जिले के आसमान में बादल छाने के साथ ही निचली घाटियों में रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से जिले में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सोमवार को जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पारा शून्य के आसपास बना हुआ है। मार्च अंतिम सप्ताह में मौसम के इस रुख को देखकर लोग हैरान हैं।