फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   क्याकिंग प्रतियोगिता में अनिल सिंह और अयोध्या प्रसाद ने हासिल किया प्रथम स्थान

क्याकिंग प्रतियोगिता में अनिल सिंह और अयोध्या प्रसाद ने हासिल किया प्रथम स्थान

Sun, 03 Mar 2019 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
क्याकिंग प्रतियोगिता में अनिल सिंह और अयोध्या प्रसाद ने हासिल किया प्रथम स्थान
पुरोला (उत्तरकाशी)। यहां टौंस नदी में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कयाकिंग चैंपियनशिप के तहत कयाकिंग की स्प्रिंट प्रतियोगिता में अनिल सिंह और सलालम में अयोध्या प्रसाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतलुज जल विद्युत निगम के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 28 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

स्प्रिंट में अनिल सिंह पहले, दिनेश पांडेय दूसरे और अयोध्या प्रसाद एवं प्रमोद तीसरे स्थान पर रहे। सलालम में अयोध्या प्रसाद, ऋषि राणा एवं दमन सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। रविवार को विजेता प्रतिभागियों को सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से पुरस्कृत किया गया। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 25 हजार, 20 हजार और 15 हजार रुपये का नकद पारितोषिक प्रदान किया गया। इस मौके पर एसडीएम पूरण सिंह राणा, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, प्रवीण रांगड़, वीरेंद्र नौटियाल, रामपाल भंडारी, शिवानी, नयना, बलवीर राणा, दुर्गेश लाल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व शनिवार को जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टौंस नदी में जलक्रीड़ा की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed