फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   करंट लगने से घायल हुए लाइन मैन ने तोड़ा दम

करंट लगने से घायल हुए लाइन मैन ने तोड़ा दम

Sun, 03 Mar 2019 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से घायल हुए लाइन मैन ने तोड़ा दम
उत्तरकाशी। हर्षिल में बिजली की लाइन से करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि डुंडा ब्लाक के पाव सिंगोट गांव निवासी मंजीत रावत (30) पुत्र पूरण सिंह रावत सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से ऊर्जा निगम में लाइनमैन का काम करता था। बीते शुक्रवार को हर्षिल में बिजली की लाइन पर काम करते समय करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत देखते हुए उसे देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे बुजुर्ग पिता, पत्नी और दो नाबालिग बच्चे छोड़ गया है। वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत के बाद इस परिवार के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। गंगोत्री विधायक, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता समेत अन्य लोगों द्वारा उक्त युवक को मुहैया कराई गई आर्थिक सहायता मैक्स अस्पताल में इलाज पर ही खर्च हो गई। ग्रामीणों ने सरकार से इस परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराने और अस्पताल का बिल माफ कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed