फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हाइड्रोपोनिक तकनीक से कम समय और लागत में तैयार होगा पशुओं के लिए हरा चारा

हाइड्रोपोनिक तकनीक से कम समय और लागत में तैयार होगा पशुओं के लिए हरा चारा

Sat, 02 Mar 2019 09:58 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
हाइड्रोपोनिक तकनीक से कम समय और लागत में तैयार होगा पशुओं के लिए हरा चारा
Hydroponic technique - फोटो : amarujala

विज्ञापन
उत्तरकाशी। पहाड़ के गांवों में अब हाइड्रोपोनिक तकनीक से कम समय एवं कम लागत में आसानी से पशुओं के लिए हरा चारा तैयार किया जा सकेगा। पशुपालन विभाग ने जनपद में एकीकृत आजीविका परियोजना की मदद से जिले में तीन परीक्षण यूनिट स्थापित कर इसका प्रयोग शुरू कर दिया है।

डीएम डा. आशीष चौहान के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने जिले में हाइड्रोपोनिक तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। मांडों गांव में यूनिट लगाई गई, जिसका शुभारंभ सीडीओ प्रशांत आर्य ने किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. प्रलयंकर नाथ ने बताया कि तकनीकी से ग्रामीणों को महज 10 से 12 दिन के भीतर चार रुपये प्रति किलो से पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध हो पाएगा। प्रथम चरण में एकीकृत आजीविका परियोजना के सहयोग से जिले में मांडों, मुस्टिकसौड़ एवं गमदिड़ गांव में यूनिट स्थापित की गई है। इसकी यूनिट महज 22 हजार रुपये में आती है, इसे पशुपालन स्वयं भी खरीद कर घरों में स्थापित कर सकते हैं। यूनिट स्थापित करने पहुंचे नंबर वन इरीगेशन सिस्टम इरोड़ तमिलनाडु के गोपाल ने बताया कि यूनिट में बिना मिट्टी के पानी की ड्रिप सिंचाई के माध्यम से बीजों को अंकुरित किया जाता है। इसमें साढ़े तीन किलो बीज को अंकुरित कर महज 10 से 12 दिन के भीतर 12 से 14 किलो हरा चारा तैयार हो जाता है। इस मौके पर गांव की प्रधान रजनी भट्ट, डा. हिमांशु पांडेय, डा. शिवानंद पाठक, डा. धर्मेंद्र नाथ, डा. अंकित कुमार, जयवीर सिंह, सुरेंद्र राणा, लोकेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed