फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

Fri, 01 Mar 2019 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

विज्ञापन
उत्तरकाशी। क्षेत्र में शांति तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पुलिस अधिकारियों ने पीस कमेटी की बैठक ली। जिला मुख्यालय स्थित थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल सिंह पंवार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय की मौजूदगी में हुई पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई। नगर के गणमान्य लोगों ने पुलिस से नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाने की मांग की। बैठक में नेमचंद चंदोक, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष बडोनी, राजेंद्र पंवार, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, अजय पुरी, अंकित उप्पल आदि लोग शामिल हुए।

चिन्यालीसौड़ में थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों से सुझाव लिए। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल आदि बैठक में शामिल हुए। बड़कोट में थाना प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने भवन स्वामियों से बाहरी लोगों को किराए पर रखने से पूर्व उनका पुलिस से सत्यापन कराने की अपील की। बैठक में पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी आदि ने सुझाव दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed