{"_id":"5c794dc4bdec227386332f50","slug":"15514537342-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए पांच मार्च को धरना प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए पांच मार्च को धरना प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र के दागुड़गांव, पिंडकी, मदेश और निषणी के ग्रामीणों ने स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर पांच मार्च को बड़कोट तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शासन-प्रशासन को भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीण भागेश्वर, मनवीर, नरेश, दिनेश, जय सिंह, बचन सिंह, बलवीर सिंह, विशुला देवी, कलमदेई ने बताया कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग पर रानाचट्टी से इन गांवों को जोड़ते हुए निषणी गांव तक सड़क स्वीकृत हुई और इस पर काम भी शुरू कर दिया गया था। दो माह पूर्व राना गांव के कुछ लोगों द्वारा विरोध करने पर सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया गया। तब से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे पांच मार्च को बड़कोट तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। ब्यूरो