{"_id":"5c794cc7bdec22738442c07d","slug":"15514534812011-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी बांध झील के दलदल से सुरक्षित निकाले 11 मवेशी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी बांध झील के दलदल से सुरक्षित निकाले 11 मवेशी, एक की मौत
विज्ञापन
rescue
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। टिहरी बांध झील का पानी उतरने के बाद चिन्यालीसौड़ के आसपास झील क्षेत्र में बना दलदल जानलेवा साबित हो रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम यहां दलदल में 12 गोवंशीय मवेशी फंस गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से 18 घंटे की मशक्कत के बाद इनमें से 11 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक गाय की दलदल में दबने से मौत हो गई।
बृहस्पतिवार देर शाम टिहरी बांध झील में नगुण पुराने पुल के पास पानी पीने गई 12 गायें दलदल में फंस गई। सूचना मिलते ही धरासू थाना पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इन मवेशियों के दलदल में गहरे तक फंसने के कारण इन्हें निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बृहस्पतिवार शाम तक पांच मवेशियों को दलदल से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक गाय की दलदल में फंसने से मौत हो गई। रात अधिक होने से अन्य मवेशियों को नहीं निकाला जा सका। शुक्रवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। तब पूर्वाह्न 11 बजे तक शेष छह मवेशियों को भी दलदल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पशु चिकित्सकों ने इन मवेशियों का इलाज किया। यह मवेशी ग्रामीणों द्वारा छोड़े गए थे। मौके पर मौजूद धीरेंद्र राणा, जोत सिंह बिष्ट, सुमन बडोनी, नरेंद्र नेगी, सुभाष नौटियाल, कमल चौहान आदि ने रेस्क्यू अभियान के लिए एसडीआरएफ एवं पुलिस के जवानों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।