फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   डीएम के हस्तक्षेप के बाद वाहन दुर्घटना की पीड़िता को मिली सरकारी मदद

डीएम के हस्तक्षेप के बाद वाहन दुर्घटना की पीड़िता को मिली सरकारी मदद

Fri, 22 Feb 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
डीएम के हस्तक्षेप के बाद वाहन दुर्घटना की पीड़िता को मिली सरकारी मदद

विज्ञापन
उत्तरकाशी (चिन्यालीसौड़)। बीते वर्ष धरासू-जोगत मार्ग में हुए वाहन हादसे में घायल युवती को आखिरकार प्रशासन से मदद मिल गई है। बृहस्पतिवार देर शाम को डीएम डा. आशीष चौहान ने पीड़िता के परिजनों को स्वयं एक लाख रुपये का चेक सहित अन्य जरूरी सामान प्रदान किया। वहीं डीएम के हस्तक्षेप के बाद घटना के अन्य घायलों को भी मुआवजे की धनराशि प्रदान कर दी गई।

15 अक्तूबर को धरासू-जोगत मार्ग के भड़कोट क्षेत्र में एक टैक्सी अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बनकोट गांव निवासी प्रियंका पुत्री रमेश सिंह सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए थे। प्रिंयका की रीड़ की हड्डी में गहरी चोट आई। बृहस्पतिवार देर शाम को डीएम ने स्वयं पीड़िता के परिवार को एक लाख रुपये का चेक सहित व्हील चेयर, वाटर बैग, टेलीविजन व कैरम बोर्ड प्रदान किया। इसके साथ ही पीड़िता के इलाज के लिए हर संभव मदद प्रदान करने का भी भरोसा दिया। इस बीच उन्होंने मुआवजा वितरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उन्हें जिम्मेदारी से कार्य करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed