फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सिल्याण-जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

सिल्याण-जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Thu, 21 Feb 2019 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
सिल्याण-जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
उत्तरकाशी। सालों पहले स्वीकृत हुए सिल्याण-जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग का अभी तक निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र समस्या हल नहीं होने पर 25 से आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे जसपुर, सिल्याण व निराकोट के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस संबंध में वार्ता की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में सिल्याण-जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग को स्वीकृति दी गई थी, जिसका तत्कालीन सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने शिलान्यास भी किया था। यहां तक की लोनिवि ने मार्ग निर्माण के लिए पिलर लगाने सहित वनभूमि हस्तांतरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी थी, लेकिन समय बीतने के साथ मोटर मार्ग निर्माण का मामला ठंडे बस्ते में चला गया, जिससे ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के ग्रामीण 25 तारीख को जिला मुख्यालय में उग्र जुलूस प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में उदय पंवार, शूरवीर सिंह गुर्साइं, विजयपाल सिंह, बुद्धि सिंह, उपेंद्र सिंह गुसाईं, गौतम सिंह, सुरेंद्र सिंह, ममता देवी, राधा देवी, रजनी देवी, बचन सिंह पंवार, सुरेश चंद्र, देवेंद्री देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed