फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बर्फबारी से अवरुद्ध हुए गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे

बर्फबारी से अवरुद्ध हुए गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे

Tue, 19 Feb 2019 09:22 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से अवरुद्ध हुए गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे
snowfall - फोटो : amarujala

विज्ञापन
उत्तरकाशी/बड़कोट। सोमवार रात हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित कई संपर्क मार्गों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। मोरी व भटवाड़ी के दूरस्थ गांवों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। मंगलवार दोपहर बाद मौसम खुलने पर संबंधित विभागों ने व्यवस्थाओं को बहाल करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि सोमवार दोपहर से जिला मुख्यालय सहित तमाम निचले इलाकों में शुरू हुई बारिश मंगलवार तड़के तक जारी रही, जिससे दो हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले तमाम इलाके बर्फ से ढक गए। आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिला मुख्यालय में 24 मिलीमीटर, भटवाड़ी में 27 मिमी, डुंडा में 21 मिमी, चिन्यालीसौड़ में 25 मिमी, बड़कोट में 18 मिमी, पुरोला में 43 मिमी और मोरी में सर्वाधिक 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से गंगोत्री हाईवे पर सोनगाड़ से आगे यातायात ठप हो गया, जबकि फूलचट्टी से जानकीचट्टी तक बर्फ जमने के कारण यमुनोत्री हाईवे भी बंद रहा। हर्षिल-मुखबा, पयारा-झाला, कुंवा-कफनौल-राड़ी तथा हनुमानचट्टी-खरसाली मोटर मार्ग भी अवरुद्ध रहे। उधर, मोरी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण 11 केवीए की लाइन क्षतिग्रस्त होने से आठ गांवों में विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ गई, जबकि हर्षिल से आगे गंगोत्री धाम तक की विद्युत आपूर्ति भी अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद मौसम खुलने पर बीआरओ के कर्मचारियों ने गंगोत्री हाईवे के झाला क्षेत्र तक यातायात बहाल कर दिया। एनएच कर्मचारियों ने भी हनुमान चट्टी तक बर्फ हटा दी। लोनिवि व पीएमजीसवाई विभाग ने भी देर शाम तक सभी संपर्क मार्गों को सुचारु करने का भरोसा दिया है। उधर, जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था करके पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed