{"_id":"5c6c2641bdec227382447d6d","slug":"15505916575-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों को आग से बचाने के लिए लोगों को जागरुक करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों को आग से बचाने के लिए लोगों को जागरुक करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वन अग्नि सुरक्षा की बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर पैनी नजर रखने के साथ ही वनों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
सोमवार देर शाम जिला सभागार में डीएम ने वन अग्नि सुरक्षा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए तीन स्कॉट टीमें बनायी जाएं। जो जिले में विभिन्न स्थानों पर जंगलों में लगने वाली आग पर पैनी नजर रखेंगी। इसके साथ ही आगामी गर्मियों में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने क्षेत्रों में जंगलों में लगने वाली आग पर नजर रखेंगे। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर फायर लाइन काटकर कंट्रोल बर्निंग के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे जमा चीड़ की पत्तियों को हटवाने को कहा ताकि गर्मियों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं कम हों। उन्होंने गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर वन पंचायतों एवं ग्रामीणों को वनों की सुरक्षा की शपथ दिलाकर उन्हें इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ संदीप कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।