{"_id":"5c6ade14bdec2273a74d0aa2","slug":"155050764410-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय वॉलीबाल में हुए रोमांचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय वॉलीबाल में हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में सोमवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कल (आज) प्रतियोगिता में निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे।
खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर-18 बालक वर्ग तथा ओपन महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि स्टेडियम पहुंची वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बालक वर्ग के मुकाबलों में टिहरी ने चंपावत को 25-22 एवं 25-18 से हराया। दूसरे मैच में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 25-11 एवं 25-12, ऊधमसिंह नगर ने टिहरी को 25-11 व 25-6 व उत्तरकाशी ने नैनीताल को 25-16 एवं 25-19 से हराया। ऊधमसिंह नगर ने उत्तरकाशी को 25-15, 19-25 एवं 25-18 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। महिला वर्ग में टिहरी ने चंपावत को 25-22 व 25-19 से हराया। नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 25-11 व 25-12 से हराकर अगले दौर में जगह पक्की की। प्रतियोगिता में बबीता बिष्ट, रमेश पंखुली, जगदेव सिंह एवं एमएस गुसाईं ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर शिवरतन रावत, उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, निधि बिंजोला आदि मौजूद थे।