फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सुरक्षित व सुगम चार धाम यात्रा के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

सुरक्षित व सुगम चार धाम यात्रा के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Tue, 12 Feb 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित व सुगम चार धाम यात्रा के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी चार धाम यात्रा को लेकर मंगलवार को जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों में सुगम यातायात एवं धामों की सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के आदेश दिए।

मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डा. आशीष चौहान ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यात्रा शुरू होने से पूर्व गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर मौजूद डेंजर जोन चिह्नित कर वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके तहत उन्होंने एनएच व आपदा प्रबंधन विभाग से भूस्खलन प्रभावित ओजरी-डबरकोट क्षेत्र का भूवैज्ञानिकों से सर्वे कराने के साथ ही वहां समुचित संसाधन व सुरक्षा कर्मचारी तैनात करने को कहा। साथ ही पीएमजीएसवाई से त्रिखली-कुंसाला वैकल्पिक मोटर मार्ग की मरम्मत कराके वहां मौजूद नालों पर ह्यूम पाइप व पुलिया का निर्माण करने के आदेश दिए। उन्होंने यात्रा सीजन से पहले यमुनोत्री धाम में होने वाले पुनर्निर्माण कार्यों को भी पूरा करने को कहा। वहीं गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी, डबराणी आदि भूस्खलन व डेंजर जोन वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रशांत आर्य, सीएमओ डा. विनोद नौटियाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, डिप्टी कलक्टर आकाश जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, परियोजना अधिकारी उरेडा मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed