{"_id":"5c5db4d6bdec2208332042c8","slug":"15496451242-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए बीएसएनएल के संविदा श्रमिकों ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए बीएसएनएल के संविदा श्रमिकों ने शुरू किया धरना
विज्ञापन
strike
- फोटो : amarujala
उत्तरकाशी। लंबे समय से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण बीएसएनएल में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने पर भी कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए संविदा श्रमिकों ने टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में धरना आंदोलन शुरू कर दिया है।
बीएसएनएल कैजुअल व कांट्रैक्ट वर्कर्स फेडरेशन के जिला सचिव कुंदन सेमवाल ने बताया कि जनपद में मोबाइल फोन टावरों पर कार्यरत श्रमिकों को बीते एक साल से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। दूरभाष केंद्रों पर कार्यरत संविदा श्रमिकों को भी पांच माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में फेडरेशन के पदाधिकारी बीते 21 जनवरी को बीएसएनएल के महाप्रबंधक से भी मिला था। तब उन्होंने एक हफ्ते के भीतर मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को एटक के जिला संयोजक महावीर प्रसाद भट्ट ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरना देने वालों में प्रताप भंडारी, लक्ष्मण, किशोरी, रामभरोषा सेमवाल, पंचलाल, विरेंद्र डोभाल, बिंदेश सेमवाल, राम प्रसाद राणा, रणवीर पंवार, सुनील मखलोगा आदि शामिल रहे।