फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ग्रामीणों ने की बर्फ में दबी पेयजल लाइन दुरुस्त

ग्रामीणों ने की बर्फ में दबी पेयजल लाइन दुरुस्त

Thu, 07 Feb 2019 09:30 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की बर्फ में दबी पेयजल लाइन दुरुस्त
Drinking water line - फोटो : amarujala
बड़कोट (उत्तरकाशी)। सरकारी तंत्र की अनदेखी से आहत खरसाली गांव के ग्रामीणों ने बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को स्वयं ही दुरुस्त कर दिया है। चार से पांच फीट बर्फ में दबी पेयजल लाइन को दुरुस्त करने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो सप्ताह बाद पेयजल आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों को बर्फ पिघलाकर पानी जुटाने की मुसीबत से छुटकारा मिल गया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि पेयजल लाइन जल संस्थान के कर्मियों ने ठीक की है।
विज्ञापन

विगत दिनों हुई बर्फबारी के कारण खरसाली गांव की करीब तीन किमी लंबी पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त थी, जिससे गांव में बीते 21 जनवरी से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी थी। ग्रामीणों को बर्फ पिघलाकर या फिर तीन किमी दूर यमुना नदी से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में जल संस्थान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही पेयजल लाइन दुरुस्त करने का निर्णय लिया। बीते दिनों मौसम खुलने पर ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किमी ऊपर बर्फ में चार से पांच फीट गहरी पेयजल लाइन को खोदकर इसे दुरुस्त किया।
विज्ञापन

गांव के कुलदीप तोमर, प्रीतम उनियाल, भरत पंवार, रणवीर राणा, रतनमणी प्रसाद ने कहा कि दो दिनों की मशक्कत के बाद लाइन दुरुस्त कर गांव तक पानी पहुंचाया गया। दो हफ्ते बाद गांव में पानी पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में जब जल संस्थान के जेई देवराज तोमर का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने ही पेयजल लाइन को दुरुस्त कराया है। वहीं एसडीएम अनुराग आर्य का कहना है कि पेयजल लाइन विभागीय कर्मियों ने ठीक की है, जिसमें ग्रामीणों का सहयोग लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed