{"_id":"5c5c560dbdec22105574ea8d","slug":"154955532413-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को किया दावानल के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को किया दावानल के प्रति जागरुक
विज्ञापन
Aware
- फोटो : amarujala
उत्तरकाशी। जंगलों की आग के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए वन विभाग की डुंडा रेंज के अधिकारियों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर डुंडा में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि सिंह राणा ने सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को जंगलों में आग लगने के कारणों व इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने वन कर्मियों के साथ नगर में जागरूकता रैली भी निकाली। इधर, बाड़ाहाट रेंज के निसमोर अनुभाग के वन अधिकारियों ने भराण गांव में गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें प्रधान महिपाल सिंह ने विभाग से गांव में फायर गार्ड तैनात करने की मांग की। इस मौके पर पपेंद्र रौतेला, राधेश्याम, सीताराम नौटियाल, प्रकाश लाल आदि वनकर्मी मौजूद रहे।
उधर, भटवाड़ी वन विश्राम भवन में आयोजित गोष्ठी व जागरूकता रैली के दौरान टकनौर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी लाखीराम आर्य ने सभी ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को जंगलों की आग से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान संजीव नौटियाल, दिगंबर खंडूड़ी, नवीन भट्ट, सतवीर नेगी, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।