फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   भीषण बर्फबारी के चलते मानव एवं वन्य जीवों के बीच संघर्ष का खतरा बढ़ा

भीषण बर्फबारी के चलते मानव एवं वन्य जीवों के बीच संघर्ष का खतरा बढ़ा

Wed, 30 Jan 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
भीषण बर्फबारी के चलते मानव एवं वन्य जीवों के बीच संघर्ष का खतरा बढ़ा
उत्तरकाशी। इस बार सर्दियों में हिमालयी क्षेत्र में हुई भीषण बर्फबारी ने निचले आबादी क्षेत्रों में मानव एवं वन्य जीव संघर्ष की स्थिति पैदा कर दी है। भारी बर्फबारी के चलते भरल, घुरल, काखड़ आदि वन्य जीव आहार की तलाश में निचले क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं। मानव एवं वन्य जीव संघर्ष की स्थिति को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों नौगांव प्रखंड के किम्मी गांव में गुलदार ने गांव के पास बनी छानी पर धावा बोलकर तीन भेड़ों का निवाला बना डाला। जबकि चिन्यालीसौड़ में गुलदार ने दो गायों का शिकार किया। वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने स्वीकारा कि बीते वर्षों में मौसम में आए बदलाव और इस साल भीषण बर्फबारी के चलते मानव एवं वन्य जीवों के बीच संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। वन कर्मियों को भी इस तरह के इलाकों में गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार ने बताया कि आजकल भरल, घुरल आदि वन्य जीव गंगोत्री के आसपास तक पहुंच रहे हैं। हालांकि हर्षिल धराली से आगे का हिस्सा आजकल आबादी विहीन होने के कारण यहां शिकार का खतरा नहीं है। फिर भी गंगोत्री में मौजूद वन कर्मियों को निरंतर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed