{"_id":"5c49e2e5bdec2273a2562b6d","slug":"154834620515-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटी कुदरत का उपहार, नहीं करो इसका तिरस्कार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेटी कुदरत का उपहार, नहीं करो इसका तिरस्कार’
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल विकास विभाग की ओर से जिला प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार के चेक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम डा. आशीष चौहान ने 1971 भारत-पाक युद्ध में शहीद सुंदर सिंह की पत्नी अमरा देवी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान लोकरंग संस्था के कलाकारों द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी। वहीं गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर एसपी पंकज भट्ट, सीडीओ प्रशांत आर्य, चंद्रा नेगी, शैलेंद्र महंत, रेनू भंडारी, एलम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
उधर, राइंका भंकोली में भी जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा ‘एक सुनहरे कल के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य कामदेव सिंह पंवार ने ‘गिव गर्ल्स विंग्स टू फ्लाई, नॉट द पेन टू क्राई’ का संदेश दिया। रेडक्रॉस सोसायटी के डा. शंभू प्रसाद नौटियाल ने ‘बेटी कुदरत का उपहार, नहीं करो इसका तिरस्कार, जो बेटी को दे पहचान, माता-पिता वही महान’ संदेश देकर बेटियों को पढ़ाने की अपील की। इस मौके पर अमेंद्र असवाल, सेवाराम पोसवाल, अनुपम ग्रोवर, महेश उनियाल, विभूति भूषण, आशीष डंगवाल, अर्चना, माधव प्रसाद, सुंदर मेहरा आदि मौजूद रहे।