Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बर्फबारी से उतरकाशी के 72 गांव कैद

बर्फबारी से उतरकाशी के 72 गांव कैद

Wed, 23 Jan 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से उतरकाशी के 72 गांव कैद
उत्तरकाशी। सोमवार रात से जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फ में कैद जिले के करीब 72 गांवों में विद्युत, पेयजल, यातायात, दूरसंचार आदि सुविधाएं ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम से बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे कई गांव कैद हो गए हैं। भटवाड़ी के कनिष्ठ उपप्रमुख संजय पंवार, सुक्की निवासी मोहन सिंह राणा आदि ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से आगे भारी बर्फ जमा होने के कारण सुक्की, झाला, हर्षिल, धराली, मुखबा आदि गांवों का सड़क संपर्क कट गया है, जबकि सालंग, हुर्री, भंगेली, पिलंग, जौड़ाऊ, स्याबा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में जनजीवन प्रभावित है। यमुनोत्री क्षेत्र के मनवीर रावत, रणवीर राणा आदि ने बताया कि गीठ पट्टी के नारायणपुरी, खरसाली, जानकीचट्टी, राना, बनास आदि एक दर्जन गांवों के साथ ही धारी, कलोगी, कफनौल आदि क्षेत्रों में यातायात, विद्युत, पेयजल आदि सभी बुनियादी सुविधाएं ठप पड़ी है। जखोल निवासी राजपाल रावत ने बताया कि मोरी प्रखंड के गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में आने वाले 42 गांव बर्फ में कैद हैं। उधर पुरोला के सरबडियार, कामरा सांखाल क्षेत्र के गांवों में भी बर्फबारी से दिक्कत है। बारिश बर्फबारी का दौर थमने के बाद भी जिले के समुद्र सतह से दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले करीब छह दर्जन से अधिक गांव बर्फ में कैद हैं।
विज्ञापन


उत्तरकाशी में तापमान माइनस चार
उत्तरकाशी। बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे जिले के विभिन्न हिस्सों में धूप खिलने पर लोगों को बारिश-बर्फबारी व कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक निजात मिली, लेकिन शाम होते एक बार फिर बादल छाने व सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को जिले की निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 9 डिग्री व न्यूनतम माइनस चार डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति ठप होने से बढ़ी दिक्कतें
पुरोला/बड़कोट। बारिश और बर्फबारी के चलते जनपद के दर्जनों गांवों में मंगलवार दोपहर से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे दूरसंचार एवं बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रहा है। गजेंद्र चौहान, राजपाल पंवार आदि ने बताया कि रवाईं घाटी क्षेत्र में बीती 18 जनवरी से ही विद्युत आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। 22 जनवरी की दोपहर से अभी तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। ऊर्जा निगम के ईई गौरव सकलानी ने स्वीकारा कि बारिश और बर्फबारी के कारण लाइन में फॉल्ट आने पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। बुधवार को मौसम खुलने पर गंगा घाटी के अस्सी फीसदी क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर ली गई है। राड़ी टॉप पर भारी बर्फ से लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत बहाली में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed