{"_id":"5c4352dfbdec22735d3fa380","slug":"15479161227-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेले के छठे दिन कलाकारों ने पेश की रवांई घाटी की संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेले के छठे दिन कलाकारों ने पेश की रवांई घाटी की संस्कृति की झलक
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में चल रहे पौराणिक माघ मेला बाड़ाहाट कु थौलु के छठे दिन भी मेला मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। जिसमें लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर मेला मैदान में लगाए गए स्टॉलों, दुकानों व झूलों में भी ग्रामीणों व बच्चों का हुजूम जमा रहा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रमों की शुरूआत समाज कल्याण विभाग की गोष्ठी के साथ की गई। जिसमें विभाग के गोपाल राणा, कुलदीप रावत आदि अधिकारियों ने समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, किसान, बौना आदि पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति व विधवा महिलाओं की पुत्री की शादी के लिए दिए जाने वाले अनुदान सहित छात्रवृत्ति योजना तथा अनुसूचित जाति जनजाति हेतु संचालित स्वरोजगार योजनाओं के बारे में भी बताया। गोष्ठी के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नौगांव ब्लॉक के सूरज वर्मा, कशिश तोमर आदि लोक कलाकारों ने नृत्य संगीत के माध्यम से रवांई संस्कृति की मनमोहक झलक पेश की। इसके बाद विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं देर शाम को कवि सम्मेलन के साथ ही लोक गायक ओम बधानी व मीना राणा की स्टार नाइट आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, मंगला राणा, कुलदीप बिष्ट, पवन नौटियाल, हर्ष अग्निहोत्री, प्रकाश देवनाटा आदि मौजूद रहे। मंच संचालन शिवरतन रावत ने किया।
बॉक्स:
वॉलीबॉल में मनेरा स्टेडियम की बालिकाएं अव्वल
उत्तरकाशी।
माघ मेले के अंतर्गत शनिवार को कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील की। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के पहले दिन महिला वर्ग के वॉलीबॉल मुकाबले खेले गए। जिसमें जीजीआईसी उत्तरकाशी ए टीम ने राइंका जोशियाड़ा को 15-25, 25-16 व 15-9 तथा मनेरा स्टेडियम ने जीजीआईसी उत्तरकाशी बी को 25-5 व 25-7 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। जहां मनेरा स्टेडियम की टीम ने जीजीआईसी उत्तरकाशी ए टीम को 25-10, 25-15 से करारी मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया। उधर पुरुष वर्ग के मुकाबलों में मनेरी %ए% टीम ने राइंका उत्तरकाशी को 25-9 व 25-11, मनेरी बी ने लदाड़ी ए टीम को 25-16 व 25-16, उत्तराखंड पुलिस बी ने राइंका उत्तरकाशी को 25-13 व 25-7 तथा उत्तराखंड ए ने लदाड़ी बी को 25-17 व 25-10 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस दौरान ओपन वर्ग की रस्साकसी, लंबी कूद व गोला फेंक सहित छोटे बच्चों के लिए जलेबी दौड़ व तीन टांग दौड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर उमेश बहुगुणा, अमीर चंद रमोला, सीएल शाह, मनमोहन भट्ट, अजय नौटियाल, गोविंद पंवार, शूरवीर मार्तोलिया, चंडी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
बॉक्स:
गजेंद्र राणा के गीतों पर झूमे दर्शक
उत्तरकाशी।
माघ मेले में शुक्रवार देर शाम को लोक गायक गजेंद्र राणा की स्टार नाइट का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र की प्रसिद्ध दैंणा हो या खोली का गणेशा हे देव वंदना से की। जिसके बाद उन्होंने पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की, बबली तेरु मोबाइल, लीला घसियारी लाली हौंसिया आदि कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान यमुनोत्री विधायक केदार रावत व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने सभी कलाकारों की प्रशंसा करते हुए उन्हें लोक संस्कृति का संरक्षक बताया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने मेले को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, कलाकारों व दर्शकों का आभार प्रकट किया।