फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया दुकानों का शिलान्यास

विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया दुकानों का शिलान्यास

Tue, 15 Jan 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया दुकानों का शिलान्यास
पुरोला। नगर पंचायत की आय और लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने के लिए पुरोला विधायक राजकुमार ने नगर में 24 दुकानों का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने कूड़ा निस्तारण वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने बताया कि नगर में नागरिक सुविधाएं दुरुस्त कर इसे पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है। इसके साथ ही नगर पंचायत की आय बढ़ाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा मोरी रोड और बस स्टेंड के निकट 24 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा निस्तारण वाहन को भी रवाना किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, जगदीश गुर्साइं, दिनेश खत्री, सुभाष नेगी, बिहारी लाल, प्रकाश कुमार, मोहब्बत नेगी, मदन नेगी, अधिशासी अधिकारी शिव कुमार, केशर सिंह, राजेश भंडारी, जयेंद्र रावत, कमलेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed