{"_id":"5c3e0b12bdec2273230f0537","slug":"15475700614-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेखलावासियों ने बैरंग लौटाई कूड़े से भरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेखलावासियों ने बैरंग लौटाई कूड़े से भरे वाहन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट में कूड़ा निस्तारण के इंतजाम नहीं होने के कारण नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर आम जन की परेशानी का सबब बनने के साथ ही सरकारी तंत्र को आइना दिखा रहे हैं। कंसैण के बाद तेखला के ग्रामीणों द्वारा भी कूड़ा डलाने का विरोध करने से नगर में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। तेखलावासियों ने भी कूड़े से भरी गाड़ियां बैरंग लौटा दी।
हाईकोर्ट के आदेश से मिली राहत को देखते हुए पालिका प्रशासन ने तेखला गदेरे के किनारे की खाली जगह पर कूड़ा डालने का प्रयास किया, तो क्षेत्र के ग्रामीण मुखर हो गए। इस पर पालिका की कूड़े से लदी गाड़ियों को बैरंग लौटना पड़ा। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही वैज्ञानिक ढंग से कचरा निस्तारण के लिए जमीन तलाश की जाएगी। कूड़ा डालने के लिए कोई जगह नहीं मिलने के कारण नगर में बीते सात दिन से कूड़ा नहीं उठ पाया है। ऐसे में नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।
कंसैण के बाद तेखला में भी लोगों के विरोध के चलते कूड़ा नहीं डाला जा सका। पालिका लंबे समय से प्रशासन से कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण के लिए जमीन की मांग कर रही है, लेकिन हर बार विवादित जमीन के कारण कूड़ा प्रबंधन नहीं हो पा रहा है। बुधवार को देहरादून में शहरी विकास मंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह मुद्दा रखा जाएगा।
विज्ञापन
रमेश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट।