फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आक्रोश

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आक्रोश

Tue, 15 Jan 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आक्रोश
उत्तरकाशी/पुरोला/नौगांव। माघ मेला की प्रचार सामग्री में फोटो और नाम नहीं छापने व उद्घाटन समारोह में सम्मान नहीं दिए जाने से गुस्साए पुरोला विधायक राजकुमार के समर्थकों ने पुरोला और नौगांव में जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंका, जबकि जिला मुख्यालय पर उक्रांद एवं व्यापारियों ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरोला में कांग्रेसी नेताओं ने माघ मेले की प्रचार सामग्री में पुरोला विधायक राजकुमार का नाम व फोटो नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने माघ मेला के राजनीतिकरण पर रोष जताया। इस मौके पर जगदीश गुसाईं, सुभाष नेगी, प्रकाश डबराल, राम प्रसाद सेमवाल, रणवीर रावत, जगेंद्र राणा, आशीष रावत, राजेश रावत, अजय रावत, सुनील, कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, जिला मुख्यालय पर उक्रांद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर मेले मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया। मेले में सुझाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, अमरीकन पुरी के नेतृत्व में बाहर से आए व्यापारियों ने माघ मेला परिसर में मनमाने दामों पर दुकानें बेचे जाने का विरोध करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंका। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा का कहना है कि कुछ लोग सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए मेले पर राजनीति कर रहे हैं। यह जिले का सबसे बड़ा मेला है, सभी लोगों को एकजुट होकर इसे सफल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed