फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अफसर लगा रहे सरकारी खजाने को चूना

अफसर लगा रहे सरकारी खजाने को चूना

Mon, 14 Jan 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
अफसर लगा रहे सरकारी खजाने को चूना
उत्तरकाशी। लोनिवि प्रांतीय खंड में कर्मचारियों की सर्विस बुक में लीपापोती कर उनकी सेवाएं बढ़ाकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। पूर्व में इस तरह के प्रकरण सामने आने पर अधिशासी अभियंताओं द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं होना हैरान करने वाला है। इसी तरह का एक प्रकरण हाल ही में सामने आने पर अधिशासी अभियंता ने सर्विस बुक में गड़बड़ी के आधार पर एक कर्मचारी को तत्काल सेवानिवृत्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लोनिवि में दैनिक वेतन भोगी और वर्कचार्ज पर कार्यरत सैकड़ों मेट एवं बेलदार समय-समय पर नियमित होते रहे हैं। इनकी नियुक्ति में शैक्षिक योग्यता का कोई मानक नहीं होने के कारण इनके सर्विस अभिलेखों में कुंडली, पांचवीं पास के अंकपत्र आदि आधार पर जन्मतिथि दर्ज की गई। निर्धारित उम्र तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति के समय इनकी सर्विस बुक में लीपापोती कर उम्र कम दिखाकर सेवाएं बढ़ाने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। कर्मचारियों की सेवा के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज सर्विस बुक में सफेदा लगाकर की जा रही छेड़छाड़ पूरी तरह नियम विरुद्ध होने पर भी विभाग के आला अधिकारियों की चुप्पी हैरान करने वाली है।
विज्ञापन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में इस तरह के मामले सामने आने पर लोनिवि प्रांतीय खंड के तत्कालीन अधिशासी अभियंताओं ने तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे, लेकिन इस पर कार्रवाई के बजाय जिम्मेदार कर्मचारियों ने इन आदेशों को फाइलों में दफन कर दिया और अब भी यह गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। बीते दिनों इस तरह का एक प्रकरण सामने आने पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता विरेंद्र पुंडीर ने सर्विस बुक में गड़बड़ी के आधार पर संबंधित कर्मचारी को तत्काल सेवानिवृत्त करने के आदेश दिए हैं। हालांकि उन्होंने कार्य की अधिकता बताते हुए मामले में जांच कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हाल ही में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के समय सर्विस बुक में छेड़छाड़ कर उम्र कम दिखाने का मामला सामने आया था। संबंधित कर्मचारी की पूर्व में विभाग में दी गई सेवाओं की गणना के आधार पर उसे तत्काल सेवानिवृत्त करने के आदेश दिए गए हैं। पूर्व में इस तरह के प्रकरण सामने आने पर तत्कालीन अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी।
विरेंद्र पुंडीर, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed