{"_id":"5c2a47bebdec22569d46691d","slug":"15462747814-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई मेन ब्रांच के आधार कार्ड केंद्र का सॉफ्टवेयर हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई मेन ब्रांच के आधार कार्ड केंद्र का सॉफ्टवेयर हैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में स्थापित आधार कार्ड केंद्र का सॉफ्टवेयर हैक हो गया है, जिससे बैंक में बीते दो हफ्तों से आधार कार्ड बनाने का काम ठप पड़ा है। सॉफ्टवेयर हैक होने को लेकर आधार कार्ड सुपरवाइजर द्वारा कराई गई शिकायत के बाद उत्तरकाशी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसबीआई मेन ब्रांच स्थित आधार कार्ड केंद्र के सुपरवाइजर ठाठ सिंह राणा ने बताया कि उनके द्वारा विगत एक साल से यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) विभाग के अधिकृत सॉफ्टवेयर से आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन 13 दिसंबर को यूआईडीएआई विभाग ने उनकी आधार मशीन की आईडी व पासवर्ड किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा हैक करने की सूचना दी, जिसके बाद से ही उनके सॉफ्टवेयर को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई अन्य स्थानों में यूआईडीएआई का सॉफ्टवेयर हैक करके फर्जी आधार कार्ड बनाने की घटनाएं हो चुकी है, जिसे देखते हुए उन्होंने 24 दिसंबर को उत्तरकाशी थाने में शिकायत की है। वहीं एसबीआई के ब्रांच मैनेजर डीएस पाल ने बताया कि सॉफ्टवेयर हैक होने के कारण बीते दो सप्ताह से बैंक में आधार कार्ड बनाने आदि कार्य बंद पड़े हैं। मामले का समाधान होते ही आधार कार्ड संबंधी सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। उधर, थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने कहा कि आधार कार्ड सुपरवाइजर ने सॉफ्टवेयर हैक होने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच की जा रही है।