{"_id":"5bf1962bbdec2269ba10d77e","slug":"15425593252-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने पूरी की मतगणना की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने पूरी की मतगणना की तैयारियां
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। निकाय चुनाव में मतदान संपन्न कराने के साथ ही प्रशासन ने मतगणना की तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया है। नगर पालिका बाड़ाहाट व नगर पंचायत पुरोला में दो राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। शेष तीनों निकायों में एक राउंड की मतगणना के बाद ही परिणाम सामने आ जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि नगर पालिका बाड़ाहाट की मतगणना जीआईसी में बनाए गए गणना केंद्र में की जाएगी। यहां मतगणना के लिए 11 टेबल लगाई गई हैं। नगर के 22 बूथों की दो राउंड में मतगणना की जाएगी। नगर पंचायत पुरोला में सात बूथों पर हुए मतदान की गणना के लिए विकासखंड कार्यालय सभागार में चार टेबल लगाई गई हैं। यहां दो राउंड की गणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में सभी सात बूथों पर हुए मतदान की गणना के लिए राइंका चिन्यालीसौड़ में सात टेबल लगायी गई हैं। यहां एक ही राउंड में गणना पूरी कर परिणाम घोषित किए जाएंगे, जबकि नगर पालिका बड़कोट तथा नगर पंचायत नौगांव के मतों की गणना के लिए आईटीआई बड़कोट में क्रमश: नौ और सात टेबल लगाई गई हैं। यहां भी एक ही राउंड में मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक-एक पर्यवेक्षक एवं 3-3 गणक तैनात किए गए हैं। मतगणना में दो सौ कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना प्रात: आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर तक मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।