{"_id":"5bdc8540bdec22696f008e7d","slug":"154117864617-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की पढ़ाई का स्तर जानने के लिए किया जाएगा सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की पढ़ाई का स्तर जानने के लिए किया जाएगा सर्वेक्षण
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। बच्चों की पढ़ाई और बुनियादी गणित के स्तर को परखने के लिए पीजी कालेज उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं द्वारा जिले के 16 गांवों में सर्वेक्षण किया जाएगा। शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को सर्वेक्षण के तौर तरीकों की जानकारी दी गई।
पीजी कालेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान असर सेंटर देहरादून के मयंक लव एवं प्रकाश राज ने बताया कि वर्ष 2005 से राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों में पढ़ाई एवं बुनियादी गणित का स्तर जानने के लिए हर साल सर्वेक्षण कराया जाता है। इसमें 3 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का स्कूल में नामांकन, बुनियादी शिक्षण एवं रोजमर्रा की जिंदगी में गणित के प्रयोग को परखा जाता है। इस वर्ष भी उत्तरकाशी जनपद के किन्हीं 16 गांवों में यह सर्वेक्षण किया जाएगा। इस बार पीजी कालेज उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं द्वारा यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सर्वेक्षण के तौर तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी गांवों में से किन्हीं 16 गांवों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक गांव में 20 घरों का चयन कर इन घरों में रहने वाले 3 से 16 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की बुनियादी गणित का स्तर जानने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। कार्यशाला में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा.सुरेंद्र सिंह, डा.दिवाकर बौद्ध, डा.विनीता कोहली, डा. जयलक्ष्मी रावत, डा. तिलकराज प्रजापति, डा. रेखा नौटियाल आदि मौजूद रहे।