फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   दुर्गम पगडंडियां लांघ कर पहली बार कोई डीएम पहुंचा लिवाड़ी-फिताड़ी गांव

दुर्गम पगडंडियां लांघ कर पहली बार कोई डीएम पहुंचा लिवाड़ी-फिताड़ी गांव

Fri, 02 Nov 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दुर्गम पगडंडियां लांघ कर पहली बार कोई डीएम पहुंचा लिवाड़ी-फिताड़ी गांव
पुरोला (उत्तरकाशी)। हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे मोरी ब्लाक के सुदूरवर्ती लिवाड़ी और फिताड़ी गांव में पहली बार गांव कोई डीएम पहुंचा। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान 17 किमी की दुर्गम पैदल दूरी तय कर इन गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं जानीं और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान बीते 31 अक्तूबर को दलबल के साथ जखोल होते हुए सड़क मार्ग से बैंचा घाटी तक पहुंचे। यह स्थान जिला मुख्यालय से 200 किमी दूर है। यहां से छह किमी पैदल दूरी तय कर वे देर शाम फिताड़ी गांव पहुंचे। अपने गांव में पहली बार किसी डीएम को देखकर ग्रामीणों के भी चेहरे खिल गए। उन्होंने ढोल-दमाऊं आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं फूलमालाओं से डीएम का स्वागत किया। फिताड़ी गांव में रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को डीएम ने गांव के सोमेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में फिताड़ी, राला, कासला एवं हरिपुर गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। यहां से डीएम चार किमी दुर्गम पैदल दूरी तय कर लिवाड़ी गांव पहुंचे। यहां बहुद्देशीय शिविर लगाकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने गांव की बुजुर्ग असहाय महिलाओं को वस्त्र एवं कंबल तथा बच्चों को स्वेटर वितरित किए। लौटते हुए डीएम लिवाड़ी से सात किमी पैदल चलकर बैंचा पहुंचे।
विज्ञापन


डीएम के पहुंचने से इन समस्याओं का हुआ समाधान
पुरोला (उत्तरकाशी)। डीएम डा.आशीष चौहान ने फिताड़ी गांव निवासी मेदर सिंह की चार वर्षीय पुत्री प्रेणा की आंख में मोतियाबिंद की समस्या देखकर उसका तत्काल सरकारी खर्च पर इलाज कराने के निर्देश दिए। क्षेत्र में उज्ज्वला योजना के तहत सभी वंचित परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मुहैया कराने, फिताड़ी में खाद्यान्न गोदाम बनवाने, युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक के लिए छापामारी अभियान चलाने, लिवाड़ी में डीएसपीटी फोन लगाने, सौभाग्य योजना के तहत 15 नवंबर तक क्षेत्र के शतप्रतिशत परिवारों को बिजली के कनेक्शन देने, जूनियर हाईस्कूल लिवाड़ी में एक शिक्षक संबद्ध करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल 35 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा 24 पशुपालकों को दवा वितरित की गई तथा 12 वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने के साथ ही 10 परिवार रजिस्टर की नकल एवं 6 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed