{"_id":"5bdb2ef7bdec2269c2365ad8","slug":"154109102215-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से दिया भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से दिया भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आईटीबीपी की ओर से राइंका मातली में निबंध प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में भूमिका एवं केशव नौटियाल ने बाजी मारी।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आईटीबीपी 12वीं वाहिनी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में बृहस्पतिवार को आदर्श इंटर कालेज मातली में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ’ विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भूमिका प्रथम, कृष्णा उनियाल द्वितीय, जनक ठाकुर तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में केशव नौटियाल प्रथम, हिमांशु नौटियाल द्वितीय, आजाद कुमार एवं रोहित ने संयुक्त रूप से तृतीय रहे। आईटीबीपी की ओर से तीन नवंबर को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता के बाद आईटीबीपी के अधिकारियों एवं हिमवीरों की मौजूदगी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर आईटीबीपी की निरीक्षक पूजा वर्मा, विजिलेंस उपनिरीक्षक दिगंबर बलोनी, प्रधानाचार्य राजेंद्र परमार, वीरेंद्र कुमार, राजवीर रांगड़, दिनेश बर्त्वाल, डा. पवन रावत आदि मौजूद रहे।