फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सांस्कृतिक स्पर्धा में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

सांस्कृतिक स्पर्धा में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Thu, 01 Nov 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक स्पर्धा में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
उत्तरकाशी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेले में अंतर विद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। समापन मौके पर मेले के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बीते एक हफ्ते से आजाद मैदान में चल रहे सैनिक दीपावली मेले में बुधवार को अग्निशमन विभाग की ओर से फायर सेफ्टी एंड रेस्क्यू का डेमोंस्ट्रेशन किया गया, जिसमें महेश पोखरियाल के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग व एसडीआरएफ के जवानों ने आग लगने के हालात में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। बुधवार रात को सीनियर एवं जूनियर वर्ग की अंतर विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर वर्ग में अल्पाइन पब्लिक स्कूल ने प्रथम, पायनियर इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय, गोस्वामी गणेश दत्त विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मसीह दिलासा स्कूल प्रथम, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय, महर्षि विद्या मंदिर तृतीय रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मेले के दौरान हुई ढोल सागर प्रतियोगिता में मुस्टिकसौड़ कुरोली के तुलसी दास एवं भाग्यान दास प्रथम, तिलोथ के हुकम दास, गुड्डू लाल, राजू दास व भजन दास ने द्वितीय, मानपुर साडा के सुपल दास व शांती लाल ने तृतीय, धौंतरी भेटियारा के हरिदास, चरण दास व मक्खन लाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जिला जज डीपी गैरोला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथिलेश झा, आईटीबीपी के कमांडेंट डीपीएस रावत, अजय पुरी, माधव जोशी, कैप्टन लक्ष्मण नेगी, मगन राणा, दलवीर सिंह, मुरारी पोखरियाल, सोबेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। समिति के संरक्षक मेजर आरएस जमनाल ने मेले के दौरान हुई गतिविधियों की जानकारी देते हुए अगले वर्ष मेले को और भव्य रूप देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed