{"_id":"5bdb2df8bdec22694517dbcb","slug":"154109076712-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर के पास मिला युवक का शव
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव। शिव मंदिर के पास एक युवक का शव मिला। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नेपाली मूल के चंद्र सिंह के रूप में की है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
बृहस्पतिवार पूर्वाह्न लोगों को शिव मंदिर के पास एक शव पड़ा दिखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप तोमर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नेपाली मूल के चंद्र सिंह (35) पुत्र खड्ग सिंह के रूप में हुई है। वह देहरादून रोड पर मीट की दुकान चलाता था। मृतक की पत्नी मंगली देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति बुधवार शाम को दुकान बंद कर अपने स्योरी स्थित घर आ रहा था। रात तक घर नहीं पहुंचने पर जब उसने मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा, तो फोन बंद मिला। चौकी इंचार्ज का कहना है कि शव के पास जहर की शीशी मिली। चंद्र सिंह के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी जेब से साढ़े छह हजार रुपये नकद मिले। ऐसे में प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।