फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   निकायों में साफ सफाई एवं कचरा निस्तारण के ठोस इंतजाम होगी बड़ी चुनौती

निकायों में साफ सफाई एवं कचरा निस्तारण के ठोस इंतजाम होगी बड़ी चुनौती

Thu, 01 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
निकायों में साफ सफाई एवं कचरा निस्तारण के ठोस इंतजाम होगी बड़ी चुनौती
उत्तरकाशी। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन कर जिला तथा तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों पर बसने की प्रवृत्ति के चलते उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, नौगांव एवं पुरोला में आबादी का दबाव बढ़ता जा रहा है। बिना किसी प्लान के बेतरतीब ढंग से बसे इन शहरों में समस्याओं का अंबार है।
विज्ञापन

नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी में इस बार नए परिसीमन के तहत निकटवर्ती जोशियाड़ा, लदाड़ी एवं तिलोथ गांव के साथ ही गणेशपुर तक का क्षेत्र शामिल है। यहां कचरा निस्तारण के ठोस इंतजाम नहीं कचरे की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। नगर में अतिक्रमण बड़ी समस्या है, जिससे पार पाने के लिए नए बोर्ड को कठोर निर्णय लेने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत होगी। जोशियाड़ा, लदाड़ी एवं तिलोथ क्षेत्र में आंतरिक मार्गों का निर्माण और गंदे पानी की निकासी बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ नगर पालिका में हाईवे बेहद संकरा होने से रोजाना जाम की समस्या रहती है। ऑल वेदर रोड के तहत यहां हाईवे में बदलाव आने से भी पालिका की व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी। नगर पालिका बड़कोट में चक्रगांव, छटांगा, सरूखेत गांवों को शामिल किया गया है। यमुनोत्री धाम के इस प्रमुख पड़ाव पर पार्किंग के इंतजाम नहीं होने और अतिक्रमण के चलते हाईवे पर जाम बड़ी समस्या है। पेयजल के साथ ही यहां सीवर एवं गंदे पानी की निकासी के ठोस इंतजाम का अभाव है। साथ ही नगर के दोनों ओर से बहने वाले साडा और उपराड़ी खड्ड तथा नीचे यमुना नदी से हो रहे कटाव से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। नवगठित नगर पंचायत नौगांव में सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण, नगर के आंतरिक मार्ग, पार्किंग आदि चुनौतियां नवनिर्वाचित बोर्ड के सामने होंगी। नगर पंचायत पुरोला में पार्किंग के अभाव और सड़कें संकरी होने से जाम बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed