फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जन चेतना कलश यात्रा के माध्यम से दे रहे गंगा स्वच्छता का संदेश

जन चेतना कलश यात्रा के माध्यम से दे रहे गंगा स्वच्छता का संदेश

Thu, 01 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जन चेतना कलश यात्रा के माध्यम से दे रहे गंगा स्वच्छता का संदेश
उत्तरकाशी। गंगा संरक्षण के लिए श्री रामायण प्रचार समिति की ओर से निकाली जा रही जन चेतना कलश यात्रा बृहस्पतिवार को ऋषिकेश के लिए प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन

लोगों को गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से श्री रामायण प्रचार समिति की ओर से गोमुख से ऋषिकेश तक जनचेतना कलश यात्रा निकाली जा रही है। बीते मंगलवार को दल ने गोमुख से गंगा जल के कलश भरे। लौटते समय संत कृपालु महाराज के नेतृत्व मेें गोमुख से गंगोत्री तक सफाई अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी पहुंचने पर दल ने पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल के नेतृत्व में श्याम स्मृति वन में पौधरोपण किया। मातली स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना के बाद पौधरोपण किया और ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। समिति के पं. रवि शास्त्री ने कहा कि ऋषिकेश पहुंचकर यात्रा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर श्रीश बहुगुणा, दीपक बधानी, पृथ्वीपाल उनियाल, चंद्रशेखर भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed